फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मंदिरों में गूंजे मां भगवती के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर मां भगवती के रंग में रंगा दिखा। मां के दर्शन के लिए विभिन्न मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने घरों में भी मां भगवती की स्थापना कर साख लगाई। शहर के बावे वाली माता, मंदिर, महामाया और महालक्ष्मी मंदिर में तड़के पांच बजे कपाट खोल दिए थे, जिसके बाद लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा। मन में मुराद और आस्था की भाव लिए भक्तजनों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार के लिए सुख-सृद्धि की मंगल कामना की। बावे वाली माता मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह और देर शाम यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया। मां के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें दिखीं। इस दौरान जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
कोविड को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की थी। लोगों के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए टीम बनाई थी। मंदिर महंत बिट्टा ने कहा कि भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लोगों को खुद से ही कोविड नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे और आरती सुबह तीन से साढ़े तीन बजे होगी।
विज्ञापन

कोलकंडोली मंदिर में भक्तों ने टेका माथा
शहर से 20 किमी दूर नगरोटा में कोलकंडोली मंदिर में पहले नवरात्र पर हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मां भगवती का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तजन कतार में खड़े रहे। मंदिर पंडित हेमराज ने कहा कि मंदिर में पहले दिन हजारों की संख्या में आए भक्तजनों ने दर्शन किए। सुबह नौ बजे आरती हुई, जिसमें लोगों ने सपरिवार भाग लिया और मां का आशीर्वाद लिया।
महालक्ष्मी मंदिर में अखंड ज्योति में शामिल हुए भक्त
शहर के पक्का डंगा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में प्रथम नवरात्र पर हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचे। मंदिर में सुबह नौ बजे अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मंदिर को विभिन्न फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में अब नौ दिनों तक मां भगवती की विशेष पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें