फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर यात्रियों का बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाटों के आंदोलन के कारण ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों और रेलवे प्रशासन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की देर शाम को कटड़ा रेलवे स्टेशन पर डेढ़ सौ के करीब रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मजबूरन स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने इन सबको बुधवार को जम्मू से शालीमार ट्रेन से भेजने का भरोसा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, माता का दर्शन करने के बाद मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले भारी संख्या में यात्री कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्हें पता चला कि बुधवार को मालवा एक्सप्रेस रद्द है। जबकि इन लोगों के पास मालवा का ही टिकट था। फिर क्या था सभी का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन रोकने को भी हुआ तैयार

स्टेशन परिसर में ही रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन यात्रियों का कुछ दूसरे जगहों के रेल यात्रियों ने भी साथ दे दिया। फिर देखते ही देखते मामला गरमा गया। आखिरी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट जुगलकिशोर को सामने आना पड़ा।

उन्होंने यात्रियों को रेलवे की मजबूरी समझाई, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़ गए उन लोगों को भेजने की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की है। आखिरकार सुपरिंटेंडेंट ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे जम्मू जाएं, उन्हें शालीमार एक्सप्रेस से दिल्ली तक भेज दिया जाएगा।

इस करार पर काफी देर बाद मामला शांत हो सका। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट जुगल किशोर ने प्रदर्शन करने वाले रेल यात्रियों को एक और वैकल्पिक उपाय सुझाया।

उन्होंने कहा कि यदि सभी तुरंत जम्मू रवाना होने को तैयार हो जाते हैं तो शाम साढ़े सात बजे कटड़ा से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन को जम्मू में रुकवा दिया जाएगा। लेकिन इस पर रजामंदी नहीं हुई।

प्रदर्शन करने वालों में मध्य प्रदेश के साहजापुर के रहने वाले राजीव चौधरी, संजय जैन, नरेश आदि का तर्क था कि उनके सभी साथी अभी स्टेशन तक नहीं पहुंच सके हैं। इसलिए वे सुबह ही जम्मू पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें