फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम पहुंची संसदीय समिति, सिविल अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संसदीय समिति ने मंगलवार को पहलगाम के सिविल अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल होने के कारण यहां लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए यह अस्पताल स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए अहम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण पर बनी संसदीय समिति का नेतृत्व सांसद प्रो. राम गोपाल यादव कर रहे हैं। उनके साथ अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल के पंजीकरण, समेत अन्य विभागों का दौरा किया। बताया गया कि अस्पताल चौबीस घंटे काम करता है और कई ट्रामा मशीनें उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर मुश्ताक अहमद राथर ने पहलगाम में 50 बिस्तर वाले अस्पताल की प्रस्तावित योजना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने समिति सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समिति अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि उनकी वास्तविक शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि उनका यात्रा का उद्देश्य सुझाव मांगना है। इसमें सरकार के साथ सिफारिशों के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने अनंतनाग स्थित मट्टन के सूर्य मार्तंड मंदिर में माथा टेककर देश के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्हें मार्तंड तीर्थ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया। मार्तंड न्यास के प्रमुख ने बताया कि मार्तंड मंदिर एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक रहा है।
एससी, एसटी वर्ग को मिला प्रतिनिधित्व करने का मौका
श्रीनगर। अपर मुख्य सचिव एचएंडएमई विवेक भारद्वाज ने प्रदेश में एससी, एसटी वर्ग के लिए लागू योजनाओं के बारे में संसदीय स्थायी समिति को जानकारी दी। उन्होंने सांसद डॉ किरीट पी. सोलंकी के नेतृत्व वाली संसदीय समिति के सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
अधिकारियों ने संसदीय समिति को सूचित किया कि केंद्र शासित प्रदेश ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के अनुपात पर आरक्षण के साथ पंचायत और सभी नगर निकायों के चुनाव कराए हैं। ऐसे में समुदायों के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
सरकारी नौकरी में आरक्षण के संबंध में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 और जम्मू-कश्मीर आरक्षण नियम 2005 के तहत अनुसूचित जाति को 8 प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों को 10% आरक्षण सीधी भर्ती में प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें