फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की सुचेतगढ़ सीट बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता व सुचेतगढ़ के पूर्व विधायक चौ. गारू राम ने सर्मथकों के साथ प्रदर्शन कर सुचेतगढ़ विधानसभा की सीट को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सीमांत ग्रामीणों की अनदेखी कर परिसीमन आयोग द्वारा इंसाफ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब एक विधानसभा होने पर लगभग दो लाख की जनसंख्या का कैसे विकास हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ रुपये की राशि विकास निधि के लिए मुहैया करवाई जाती है। एक विधानसभा सीट होने पर कैसे विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा के अधिकतर गांव पाक सीमा के साथ सटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पार की गोलाबारी में लोगों को जान व माल का नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सुचेतगढ़ विधानसभा को बहाल किया जाए। आयोग द्वारा सचेतगढ़ सीट को बहाल नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के जंग बहादुर मन्हास, सतपाल, शेर सिंह, कृष्ण लाल चौधरी, रमेश लाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें