बाड़ी ब्राह्मणा। बुधवार देर रात बाड़ी ब्राह्मणा में ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिडको चौक से पहले ट्रक जम्मू से विजयपुर की ओर जा रहा था।
उसी दिशा में एक कार भी जा रही थी। जैसे ही कार ने ट्रक को ओवरटेक करना चाहा, तो चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। बाद में दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया। संवाद व