फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव धनुष तोड़ने पर परशुराम हुए क्रोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ओपन एयर थिएटर में शनिवार रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राजा जनक अपनी पुत्री सीता का विवाह करवाने के लिए स्वयंवर रचते हैं। स्वयंवर में कई राज्यों के राजकुमार पहुंचते है व शर्त के मुताबिक स्वयंवर में रखे गए भगवान शिव के धनुष को तोड़ना था। बारी-बारी से राजकुमार धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल रहते हैं। कोई भी राजकुमार धनुष को हिला नहीं सका।
विज्ञापन

अंत में गुरू विश्वामित्र राम को धनुष का चिल्ला चढ़ाने को कहते है। गुरू की आज्ञा पाकर राम जैसे ही धनुष का चिल्ला चढ़ाते हैं धनुष टूट जाता है। धनुष के टूटते ही राम के गले में माता सीता वरमाला डालती हैं। इसी दौरान परशुराम मौके पर आते है और टूटे हुए शिव धनुष को देख कर क्रोधित हो जाते है। लक्ष्मण व परशुराम के बीच काफी तीखी नोक-झोक भी होती है। दृश्य को आए हुए लोगों ने काफी सराहा। जगदीश शर्मा ने जनक अतुल केसर ने विश्वामित्र, सचदेव सिंह ने राम, नीरज केसर ने लक्ष्मण, सन्नी राजपूत ने रावण, अरुण वर्मा ने परशुराम व विशाल पंडोह ने भाट की भूमिका को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें