पाकिस्तानी आतंकी नावेद ने बुधवार को फिर एनआईए जज वाईपी कोतवाल से गुहार लगाई कि उसके घर वालों से बातचीत करवा दें। उनसे बात नहीं हो पाई है।
एनआईए के सीनियर पब्लिक प्रोसिक्यूटर बलदेव सिंह मन्हास ने अदालत को बताया कि पाकिस्तान का जो नंबर नावेद ने उपलब्ध करवाया है, उस पर बात नहीं हो पा रही। इस पर नावेद ने अपने एक दोस्त का नंबर दिया। जज ने एनआईए अधिकारी को निर्देश दिए कि इसका फोन नंबर नोट कर बात करवाई जाए।
जज के आदेश के बाद नावेद ने '03137367131'नंवर दियया। जज ने नावेद से पूछा कि ये किसका नंबर है? तो उसका कहना था कि सलेमी चौक, छोटी उनासी (फैसलाबाद) में रहने वाले उसके दोस्त अली का नंबर है। जब उससे पूछा गया कि यह करता क्या है तो उसने कहा कि गैंबलर है।