फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बौखलाए पाक ने सीमा पर की फाय़रिंग

Sun, 14 Aug 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चार महीने तक शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दो जगहों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी ।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघषर्विराम का अकारण उल्लंघन किया।' उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में तड़के तीन बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा भारी मोर्टार दागे। प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे सैनिक समुचित जवाब दे रहे हैं और अंतिम खबर मिलने तक हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी अब भी जारी है । 

आज पाकिस्तान की ओर से चार महीने बाद संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया है। आपको बताते चलें कि पिछले साल 10 अप्रैल को इसी जगह पर पाकिस्तान की से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान ने 18 सितंबर 2015 को पुंछ के बालाकोट सेक्टर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान की ओर से की गई 405 बार फायरिंग की गई थी। जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 71 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। पाकिस्तान की ओर से 253 बार इंटरनेशनल बार्डर पर और 152 बार एलओसी पर संघषर्विराम का उल्लंघन का किया गया था। जिसके चलते 8000 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें