जम्मू तवी-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस नई रेलगाड़ी को हरी झंड़ी दिखाई। इस दौरान रेलवे के कई बड़े अधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
कई महीनों के इंतजार के बाद रेल मंत्रालय ने 14605/14606 जम्मू तवी-हरिद्वार नई ट्रेन को मंजूरी दी है, जिसके बाद जम्मूवासी इसको लेकर उत्साहित हैं। वहीं रविवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया और फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश भी पहुंचे।
रविवार सुबह करीब साढ़े 12.15 बजे मुंबई से रेलमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से झंडी दिखाई तो वहीं जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह, विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता व सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में झंडी दिखाई।