फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहा होकर सकुशल स्वदेश लौटा भारतीय जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार की घडियां खत्म हुई और पाकिस्तान में फंसा भारतीय जवान शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सकुशल वापस लौट आया।
विज्ञापन


दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद जैसे ही बीएसएफ जवान को भारतीय अधिकारियों को सुपुर्ग किया गया भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

बार्डर पर मौजूद सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को गले लगकर बधाई दी। हैरत की बात यह रही कि भारतीय जवान को वापस भेजकर पाकिस्तान अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

Trending Videos

जवान को लेकर आईजी पहुंचे मीरां साहिब

तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाद बीएसएफ के आईजी जवान को साथ लेकर हेडक्वार्टर मीरां साहिब के लिए चल दिए।

वहीं बातचीत में जवान ने बताया कि उसके साथ पाक सीमा में काफी नरमी बरती गई और पाक अधिकारियों और रेंजरों का रवैया काफी सहयोगपूर्ण रहा।

उसे किसी तरह की कोई दिक्‍कत नहीं हुई। यही कारण रहा कि पाक के कब्जे में होने के बावजूद भी उसे किसी तरह का कोई भय नहीं रहा।
विज्ञापन

जवान का होगा मेडिकल चेकअप

जानकारी के अनुसार बीएसएफ हेडक्वार्टर पहुंचने पर आईजी बीएसएफ जवान के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे। इसी दौरान जवान पाक में अपने अनुभवों को मीडिया और साथियों के साथ साझा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद जवान को मेडिकल चेकअप के लिए जीएमसी या सैन्य अस्पताल ले जाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें