फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत भी लेकर आई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जहां शहर वासियों को उमसभरी गर्मी से राहत दी वहीं इसके चलते जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के चलते शहर के नाली-नाले चोक हो गए।
विज्ञापन


निचले इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया। शहर की कई सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई। लगातार दूसरे दिन हुई तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोल कर रख दी। लगभग दो घंटे हुई बारिश की वजह से अधिकतर निचले इलाकों में पानी भर गया।

लोगों को घर से निकलने में भी खासी समस्या का सामना करना पड़ा। नाली नाले चोक हाने के कारण पानी बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तेज बारिश में खुल गई नगर निगम की पोल

जीवल, बेलीचराना, कनाल रोड और गांग्याल आदि ‌के साथ ही अधिकतर निचले इलाकों में पानी की समुचित व्यवस्‍था न होने के कारण सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई।

कई जगह जलभराव का आलम ये रहा कि लोगों के वाहन पानी में आधे तक डूब गए। इसके चलते लोगों को आफिस और काम में जाने में भी खासी परेशानी हुई। वहीं कई जगह मकान की दीवारें ढहने आदि की भी खबरें हैं।

दस बजे के करीब बारिश रुकने पर ही जलभराव कुछ कम होना शुरू हुआ जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें