फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान जान बूझकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा'

Sat, 08 Aug 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीयू) की बैठक में विधानसभा स्पीकर को न बुलाए जाने पर स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान जान बूझकर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


वह जिस नियमों का हवाला दे रहा है उसी के तहत वर्ष 2007 में रियासत के डिप्टी स्पीकर तथा सेक्रेटरी को इस बैठक में पाकिस्तान बुलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन सेक्रेटिएट को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है।

कवींद्र की ओर से पांच अगस्त को लिखे पत्र में कहा गया गया है कि बैठक में न बुलाए जाने के पीछे जो कारण बताए गए वह अतार्किक तथा गैर संगत हैं। जम्मू कश्मीर भारत का एक राज्य है जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी मान्यता देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर पाकिस्तान सीपीयू के आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रहा है। यह अनुशासनहीनता तथा तय नियमों का उल्लंघन है।

पाकिस्तान के इस रवैये से सीपीयू के बैठक स्थल को परिवर्तित किया जाना चाहिए ताकि सभी सदस्य बिना किसी भेदभाव के बैठक में शामिल हो सकें।

पाक की ओर से विदेश नीति के उल्लंघन की बात कहा जाना घोर आपत्तिजनक है। पाक के इस कृत्य का देशभर के सभी स्पीकरों ने विरोध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें