फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग-ए-बाहु, ट्यूलिप गार्डन में आनलाइन टिकट सुविधा शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जम्मू के बाग-ए-बाहु और कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन में आनलाइन टिकट सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने यह निर्देश वीरवार को बाग-ए-बाहु में 5.96 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बाग-ए-बाहु और ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों व यात्रियों के प्रवेश के लिए स्कैनर स्थापित करने और पार्किंग के लिए आनलाइन टिकट सिस्टम शुरू करने की बात कही। बाहु फोर्ट मंदिर, बाग-ए-बाहु पार्क और बाग-ए-बाहु एक्वेरियम का एकीकरण होना चाहिए। वन्यजीव विभाग के सहयोग से पार्क में बंदरों से निपटने का प्रबंध और पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए सीजनल फूलों को लगाने के भी निर्देश दिए। पार्क को जाने वाली सड़क की खस्ता हालत पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर जल्द कमद उठाने के लिए कहा। इस अवसर पर फ्लोरीकल्चर विभाग के आयुक्त सचिव शेख फ्याज अहमद, पार्क्स और गार्डन निदेशक जितेंद्र सिंह, पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें