फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले दहशगर्दों को घर में खिलाया था खाना 

Tue, 02 Nov 2021 06:30 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकियों और एलओसी पार आकाओं के संपर्क में बताया जा रहा पकड़ा गया हैंडलर। सुरक्षा एजेसियों लगातार कर रही हैं पूछताछ। 
विज्ञापन
poonch encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ और राजोरी की सीमा के जंगलों में छिपे आतंकियों का मददगार पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार यह शख्स आतंकियों और पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में था। चमरेड़ और भाटादूड़ियां में घात लगाकर हमला करने वाले आतंकी भाटादूड़ियां निवासी यासिर अराफात के घर पर खाना भी खा चुके हैं। पुलिस ने यासिर को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। यासिर से पूछताछ में आतंकियों से जुड़े कुछ और राज सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


आतंकियों के संपर्क में था यासिर 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यासिर अराफात भाटादूड़ियां का रहने वाला है। इसी क्षेत्र में आतंकियों ने 14 अक्तूबर को सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो माह पूर्व यासिर के घर पर छह आतंकियों का ग्रुप आया था। उन्हें खाना खिलाया गया। यह भी बताया जा रहा है कि यासिर आतंकियों के संपर्क में था। 

जिला मुस्तफा से भी यासिर के संबंध 
उसके तार एलओसी के पार बैठे आतंकियों के आकाओं से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। आतंकियों की गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा से भी यासिर के तार जुड़ रहे हैं। जिया मुस्तफा कोट भलवाल जेल से आतंकियों के संपर्क में था और उन्हें छिपने के ठिकानों, सुरक्षा बलों से बचने के तरीके बता रहा था।
विज्ञापन


अब तक छह गिरफ्तार, दर्जनों से पूछताछ
चमरेड़ और भाटादूड़ियां के जंगलों में सेना पर दो आतंकी हमलों को लेकर पुलिस ने अभी तक छह लोगाें को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीन लोगाें को नेपाल के काठमांडू से पकड़ा गया था, जो सऊदी अरब भागने की फिराक में थे। इन छह लोगों के पास आतंकियों की पूरी जानकारी थी। 

दो दर्जन लोगों को लिया गया हिरासत में 
प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से यह लोग आतंकी साजिश का हिस्सा बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर राजोरी और पुंछ से दो दर्जन के करीब लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इनमें से ज्यादातर वे लोग पाए गए हैं, जिनके यहां आतंकियों ने खाना खाया या फिर किसी तरह की मदद हासिल की।  हालांकि इन लोगों को आतंकियों ने बंदूक दिखाकर डराया था। लिहाजा पुलिस ने पूछताछ के बाद ज्यादातर को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें