फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ के दौरान लश्कर आतंकी ढेर, एक महिला भी घायल

Mon, 26 Mar 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया। क्रास फायरिंग में एक युवती घायल हो गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को शनिवार की रात को खबर मिली थी कि बीरवाह इलाके के अरिजाल के खान मोहल्ले में आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सेना की 53 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी शुरू कर दी।

रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आतंकियों ने घर से बाहर निकलकर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें आतंकी शफात हुसैन वानी निवासी वागुरा पट्टन जिला बारामुला ढेर हो गया। शफात लश्कर-ए-तोयबा से अप्रैल 2017 से जुड़ा था। 
विज्ञापन


वहीं, फरार होने के मकसद से आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में हुमैरा (17) घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। उधर, आतंकी शफाक के जनाजे में काफी संख्या में लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

अबु कासिम के नाम से जाना जाता था:  सीओ
53 आरआर के सीओ एके नायर ने बताया कि आपरेशन के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए थे। इसकी आड़ में आतंकी भागने की फिराक में थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने अधिकतम संयम बरतते हुए आतंकी का सफाया किया।

मारा गया आतंकी अबु कासिम के नाम से जाना जाता था। उसके पास से मैप तथा अन्य गोला बारूद बरामद किए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि वह  घुसपैठ में मदद कर आतंकियों को विभिन्न इलाकों में पहुंचाता था।

विदेशी आतंकियों को किया गया दफन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डोरूमें शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए -मोहम्मद के दो विदेशी आतंकियों को बारामुला में दफना दिया गया। स्थानीय औकाफ कमेटी की मदद से इन्हें जिले के शीरी इलाके के गंतामुल्लाह में दफन किया गया। अक्सर मुठभेड़ में मारे जाने वाले विदेशी आतंकियों को इसी इलाके में दफन किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें