रियासी। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मूल रूप से छत्तीसगढ़ तथा मौजूदा समय में माड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाया था कि उसकी बहन जो बाजार में सामान लेने के लिए गई थी, घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
एसएसपी ने एएसआई कुसुम सुलाखिया की देखरेख में टीम का गठन किया था, जिसने कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में दोनों को दोमाना जम्मू से बरामद किया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में धरमिंदर सूर्यवंशी निवासी छत्तीसगढ़ को भी पकड़ा, जो नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई। बाद में उसको परिजनों के सपुर्द कर दिया गया। आरोपी को हिरासत में रखा गया है। मामले में कार्रवाई जारी है। संवाद
नोट खबर फोटो नंबर खर सहित।