यातायात पुलिस के बाद अब जनरल पुलिस की ओर से भी परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है।
इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के डीएसपी से लेकर चौकी अधिकारियों को साफ तौर पर बोला गया है कि अपने क्षेत्र में कम से कम एक दिन में एक दर्जन चालान काटें। यदि यह आंकड़ा बढ़ता है तो यह और भी फायदेमंद साबित होगा।
दरअसल, पिछले कुछ साल से सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसमें हर रोज कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और घायल हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों को चालान काटने का दबाव बनाया जा रहा है।
यहां तक कि एक पुलिस चौकी के इंचार्ज को भी कहा गया है कि हर रोज कम से कम एक दर्जन चालान काटे, ताकि नियमों की उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो। हर रोज शहर में तीन हजार के करीब चालान काटे जा रहे हैं।