फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर: पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने युद्धों के दौरान स्थानीय लोगें के योगदान की सराहना की

Tue, 10 May 2022 06:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्व सैनिक रैली के दौरान दिग्गजों और वीर नारियों के साथ बातचीत की। सेना कमांडर ने 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान पूर्व सैनिकों के योगदान और स्थानीय जनता के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
Lt Gen Upendra Dwivedi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के दिग्गजों और वीर नारियों के बलिदान और सेवाओं के सम्मान में अखनूर सैन्य स्टेशन में व्हाइट नाइट कोर के क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन द्वारा एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ बातचीत की और राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के योगदान की सराहना की।  

विज्ञापन


उन्होंने देश की संप्रभुता को बनाए रखने में वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने वाले भारतीय सेना के लोकाचार पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान स्थानीय जनता के योगदान पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें