फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावेद की जांच के लिए जम्मू आए एनआईए चीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर हमले में पकड़े गए पाक आतंकी नावेद की जांच के सिलसिले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख शरद कुमार बुधवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने स्वयं नावेद से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके बाद वे उधमपुर पहुंचे। उन्होंने मामले से जुड़े सारे तथ्यों को बारीकी से जाना-समझा। वे नई दिल्ली से विमान द्वारा जम्मू पहुंचने के बाद 11.30 मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) पहुंचे। जेआईसी से रवाना होते समय पत्रकारों से मुखातिब होकर केवल इतना कहा कि, ‘यह केस हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।

केस से जुड़े तथ्यों का पता लगाने और मामले की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा करने के लिए यहां आया हूं।’ नावेद को दिल्ली ले जाए से संबंधित सवाल पर वे कुछ भी नहीं बोले। हालांकि सूत्रों का कहना है कि नावेद को जल्दी ही दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद को 14 दिन के रिमांड पर लिया

एनआईए ने मंगलवार को नावेद को 14 दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जाता है कि एनआईए प्रमुख उधमपुर में शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी, बीएसएफ हेडक्वार्टर और उत्तरी कमान में सेना के कमांडरों से मिले।

आईजी संजीव कुमार सिंह दोपहर बाद तीन बजे पुलिस अकादमी में पहुंचे। उसके बाद वे डीसी उधमपुर डा. शाहिद इकबाल चौधरी और टीम के साथ बीएसएफ एसटीसी रौन दोमेल पहुंचे। जिस बस पर पांच अगस्त को हमला हुआ था, उसे देखा और डीआईजी बीएसफ जेसी सिंगला से बैठक की।

बाद में उत्तरी कमान के कमांडरों के साथ देर शाम तक उनकी बैठक चली। एनआईए की एक टीम चिनैनी के नरसू क्षेत्र में घटनास्थल पर भी पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें