फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी में नागरिकों की हत्या के दो मामलों की जांच करेगी एनआईए, ये रणनीति भी तैयार

Tue, 19 Oct 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी में शनिवार और रविवार को मारे गए चार नागरिकों की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। उधर, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की नई साजिश को नाकाम करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
कश्मीर से अपने घरों की ओर रवाना होते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में नागरिक की हत्याओं के दो मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने खबर आ रही है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उधर, टारगेट किलिंग से घाटी में फैली दहशत के मद्देनजर सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित नई साजिश को कुचलने के लिए बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। सीमा पार के हैंडलरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा बलों के जवान हाइब्रिड आतंकियों और उनके मददगारों पर प्रहार करेंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: साहब, हम तो कश्मीर छोड़ जा रहे हैं, पर धर्म को बदनाम होने से बचा लो, हमारा मिनी बिहार सलामत रहे    

खोज-खोजकर ऐसे देश-विरोधी तत्वों को निकाला जाएगा। सरकारी महकमे में भी इनके हमदर्दों की तलाश की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तय रणनीति के अनुसार पूरी घाटी में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले पत्थरबाजों, ओजीडब्ल्यू और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग करने वालों एवं उनके मददगारों में भय का माहौल पैदा होगा। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सिर पर बोझ और दिल में दर्द: उस रात कब-क्या और कैसे हुआ? कश्मीर से घर जा रहे लोगों ने बयां किया वो दर्दनाक मंजर    
विज्ञापन




हाल में सुरक्षा एजेंसियों की हुई उच्च स्तरीय बैठक में रणनीति को अंतिम रूप देते हुए टारगेट किलिंग की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण की हिदायत दी गई है। इसके तहत व्यापक छापामारी करते हुए दक्षिणी तथा मध्य कश्मीर से एक हजार से अधिक लोगों को पुलिस ने उठाया है। इनमें से कई पर पीएसए लगाया गया है। दर्जनभर से अधिक पत्थरबाजों को रविवार प्रदेश से बाहर की जेल में भेजा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टारगेट किलिंग रोकना और लोगों में दहशत के माहौल को कम करना प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें