फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की कार्रवाई: नवा बाजार इलाके में युवक के घर और दुकान पर छापा, पुलिस की टीम भी रही साथ

Thu, 21 Oct 2021 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एनआईए ने श्रीनगर के पुराने शहर में एक युवक के घर और दुकान पर छापेमारी की। नवा बाजार इलाके में 26 वर्षीय दुकानदार के घर पर छापा मारा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को श्रीनगर के पुराने शहर में एक युवक के घर और दुकान पर छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने पुलिस की टीम के साथ नवा बाजार इलाके में 26 वर्षीय दुकानदार के घर पर छापा मारा। मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाला उक्त युवक पहले से पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बोले: आतंकवाद को मिटाकर ही दम लेंगे, नागरिकों के हत्यारों को चुन-चुनकर मारेंगे    

शोपियां के नौ संदिग्धों पर लगा पीएसए
दक्षिण-कश्मीर के शोपियां जिले से नौ संदिग्धों पर पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) लगाया गया है। इनको जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी और कठुआ की जेलों में बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार शोपियां के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले इन लोगों के खिलाफ डीसी ने पीएसए वारंट जारी किया था। इनमें से तीन को जिला जेल राजौरी में भेजा गया है। इनकी पहचान मालदेरा जैनपोरा के समीर अहमद मल्ला, राय कापरेन के मुजम्मिल अहमद डार और चित्रगाम निवासी मुहम्मद इकबाल गनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: सैन्य ठिकानों की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया, आपत्तिजनक वीडियो मिले    

पुंछ की जेल में बंद किए गए दो लोगों की पहचान मालडेरा जैनपोरा के सज्जाद अहमद भट और सोफपीरा जैनपोरा के राउफ  अहमद भट के रूप में हुई है। जिला जेल कठुआ में बंद किए गए आरोपी वाहन के जुनैद हारून राशिद, मीमंदर शोपियां के वसीम अहमद गनी, छोटेपोरा गांव के इरफान अहमद कुटे और किलोरा शोपियां के निवासी जहांगीर अहमद मलिक शामिल हैं। बता दें कि घाटी में मजदूरों की हत्याओं के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें