आरएस पुरा। सुचेतगढ़ मार्ग स्थित शांतिकुंज आश्रम में चल रहे नवचंडी यज्ञ और संत सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। इस दौरान संत योगेंद्र शास्त्री ने पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रवचन से निहाल किया।
यज्ञ के चौथे दिन संत जोगिंदर शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में प्रवचन सुनाया। शास्त्री जी ने कहा कि मौजूदा समय में मनुष्य मनुष्य से दूर होता जा रहा है। संतान अपने माता-पिता की सेवा नहीं कर पा रही। जो बच्चे माता-पिता की सेवा करते हैं उनकी भगवान भी हमेशा मदद करते हैं। हमें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संत सम्मेलन 26 मार्च को संपन्न होगा।
कथा के चौथे दिन सरपंच ओंकार सिंह, समाजसेवी राजेश बिल्ला, श्याम लाल भगत मौजूद थे।