फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी को मुफ्ती ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई सरकार के गठन के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) का एलान शीघ्र संभव है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती रविवार को दिल्ली रवाना हो गईं। उनकी सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात संभव है।
विज्ञापन


पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर न इसकी पुष्टि की। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 27 फरवरी को मुफ्ती सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। महबूबा और शाह की मुलाकात के बाद सीएमपी का ऐलान सोमवार या मंगलवार को किया जा सकता है।

इसके बाद पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। इसके लिए अभी तिथि तय नहीं हुई है। मोदी और मुफ्ती की बैठक में नई सरकार के स्वरूप पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी

भाजपा महासचिव राम माधव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। अमित शाह की पीडीपी अध्यक्ष महबूबा से मुलाकात में सीएमपी और सरकार के स्वरूप पर चर्चा संभव है। गठबंधन के लिए तैयार किए गए फार्मूले के तहत मुफ्ती छह साल के लिए मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा को डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा रहा है। गृह विभाग पीडीपी के पास रहेगा। संभवत: मुफ्ती इस विभाग को खुद देखेंगे। भाजपा को वित्त मंत्रालय दिए जाने की बात हुई है। भाजपा और पीडीपी से सात-सात मंत्री बनाए जा सकते हैं।

पीडीपी के वार्ताकार डॉ. द्राबू ने भाजपा की सहमति से बनाए गए सीएमपी को मुफ्ती मोहम्मद को सौंप दिया है। मुफ्ती एक दिन पहले ही मुंबई से लौटे हैं। पीडीपी सूत्रों के अनुसार मुफ्ती ने सीएमपी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग समेत तमाम प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें