सांबा। जिले के नोनाथ नाले में जून में ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने और हथियारों ले जाते समय एक ट्रक चालक को गंग्याल पुलिस ने पुरमंडल मोड़ से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पिस्टल व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। उसे शनिवार को नोनाथ लाया गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार गत दिवस राजपुरा के बब्बर नाले से हथियारों की खेप मिलने व आतंकी ट्रक चालक की निशानदेही पर उक्त ट्रक चालक को नोनाथ के निकट एक पेट्रोल पंप पर लाया गया। जहां उन्होंने हाईवे किनारे खाना बनाया व खाया था। पकड़े गए ट्रक चालक को पहले भी नोनाथ नाले में लाया गया था। जहां से उसने हथियार उठाए थे। गत दिवस मिली हथियारों की खेप को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा बल भी सतर्क हो गया है। हो सकता है बब्बर नाले से हथियारों की खेप कोई कोरियर ले जाने वाला था, जिसे सेना व पुलिस के जवानों ने नाकाम कर दिया। काफी समय तक नोनाथ क्षेत्र में ट्रक चालक को घुमाया गया।