फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने सरपंच के बाद भाई को भी मारा

Mon, 17 Nov 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से मात्र आठ दिन पहले आतंकियों ने पूर्व सरपंच के भाई की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। रविवार रात जिला पुलवामा के डोगरीपोरा इलाके में आतंकियों ने पूर्व सरपंच मोहममद शाहबान के भाई गुलाम मोहम्मद डार की घर में घुसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल आतंकियों ने सरपंच की भी हत्या कर दी थी। देर रात तक किसी आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे ह्रुइ इस वारदात के बाद आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों द्वारा डार को अस्पताल पहुंचाया गया, पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

दो दिन पहले ही पुलवामा जिले के पांच गांवों में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा मकानों, दुकानों और धार्मिक स्थलों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर लोगों को चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


पोस्टरों के जरिए कहा गया था कि धमकी को नजरअंदाज करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद पुलिस और सेना की ओर से इलाके में तैनाती बढ़ा दी गई थी और लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले भी आतंकी संगठनों द्वारा कश्मीर में लोगों को चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले कुछ पंच-सरपंचों को आतंकियों द्वारा निशाना भी बनाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें