Microsoft की क्लाउड सर्विस के ठप होने के कारण भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। कई एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Frontier, Allegiant और SunCountry जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं। फ्रंटियर ने कहा कि वह सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में है। भारत में इंडिगो, आकासा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट पर मैनुअल बोर्डिंग पास से एंट्री हो रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें खबर
अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम
माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है। यहां क्लिक कर पढ़ें खबर