फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में खुले मेडिकल व महिला कॉलेज

विज्ञापन
ड़ीसी रियासी को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। भाजपा की कार्यकारिणी कमेटी के कार्यकारी सदस्य पवन देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चरणदीप सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उसके जरिये जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कहा गया कि रियासी काफी दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में फैला हुआ है। लोगों को अपनी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए जम्मू जाना पड़ता है, जोकि कई ग्रामीणों के लिए काफी मुश्किल काम है। सही उपचार न मिलने से उनको परेशानी आती है। साथ ही लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए अलग से एक महिला डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग की, ताकि दूरदराज से आने वाली लड़कियों को कॉलेज के साथ हॉस्टल भी मिल सके।
मौके पर केंद्रीय विद्यालय को भी खोल कर बच्चों को इसका लाभ देने की मांग हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय लोग काफी समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। मौके पर करण देव सिंह, रिंकु रसयाल, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें