फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने रामबन जिले में चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। कोरोना संक्रमित मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने सोमवार को जिले में चार क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने तहसील में परनोत-ए, थाना रामबन महाकुंड, धरम तहसील में संगलदान, तहसील खारी में पुलिस थाना गूल व नचलाना और थाना बनिहाल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया। उक्त स्थानों के आसपास के क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में संक्रमित मामलों के समूहों को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। कंटेनमेंट जोन के अंदर और बाहर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी, और पूर्ण तालाबंदी होगी। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए क्षेत्रों में लोगों की जांच की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें