जम्मू। गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट (जीडीसीटी) के तीस सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। अध्यक्ष शाह मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लंबे समय से लंबित वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए उठाई है।
उन्होंने बताया कि खानाबदोश समुदाय कई दशकों में अधिकारों से वंचित है। सभी जिलों में आदिवासी छात्रावासों, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, मोबाइल स्कूलों को मजबूत करने सहित कई मुद्दों को उठाया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आदिवासी लोगों का सामाजिक-आर्थिक कल्याण केंद्र शासित प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने कुछ महीनों में कई फैसले लिए हैं, जिससे दशकों का भेदभाव खत्म होगा।