फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से पंजाब जा रहे ट्रक से 380 किलो भुक्ती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू पुलिस ने कश्मीर से पंजाब जा रहे ट्रक से 380 किलो भुक्की बरामद की है। इस दौरान तस्करी के आरोप में चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान तलविंदर सिंह और जगदीप सिंह दोनों निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगरोटा बन टोल प्लाजा पर पुलिस ने कश्मीर से पंजाब जा रहे ट्रक (पीबी10एचएव 6135) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर 380 किलो भुक्की बरामद हुई। इस दौरान तस्करी के आरोप में चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ट्रक को भी सीज कर दिया है। सनद रहे कि इस साल अब तक जम्मू जिले में नशे को लेकर 209 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 258 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 20 किलो चरस, 1682 किलो भुक्की, दो किलो हेरोइन, 76 किलो गांजा और 37096 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें