फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा बोलीं: मलिक के पुलवामा हमले पर खुलासे को दबाने के लिए अतीक की हत्या, कस्टडी में मारना जंगलराज

Mon, 17 Apr 2023 10:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले पर रहस्योद्घाटन को दबाने के लिए उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद को मरवाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले पर रहस्योद्घाटन को दबाने के लिए उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद को मरवाया गया है।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा हमले पर दिए गए बयान पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में महबूबा ने यह बात कही। महबूबा ने कहा कि अतीक अहमद कोई फरिश्ता नहीं था। उस पर कई आरोप थे।

पुलिस कस्टडी में उसे इस तरह से मारना जंगलराज है। अतीक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर अपनी जान को खतरा बताया था। अफसोस की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी बात नहीं सुनी। ऐसे में आदमी जाए तो कहां जाए।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमला जिसमें सुरक्षाबलों के 40 जवान शहीद हो गए थे, उस पर कई बड़े रहस्योद्घाटन किए हैं और कहा है कि इस हमले की पूर्व जानकारी होने के बावजूद उन्हें खामोश रहने के लिए कहा गया।

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री पैसा जमा करके अडानी को भेजते हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के रहस्योद्घाटन से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अतीक अहमद की हत्या करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें