फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोली: हैदरपोरा मुठभेड़ की उपराज्यपाल को लेनी चाहिए जिम्मेदारी

Sat, 20 Nov 2021 05:05 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कुपवाड़ा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रमुख होने के नाते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हैदरपोरा मुठभेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।  
विज्ञापन
Mehbooba Mufti with workers in Kupwara. - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपवाड़ा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रमुख होने के नाते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हैदरपोरा मुठभेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल पूरे जम्मू-कश्मीर का प्रबंधन करने के साथ प्रशासन के मुखिया भी है। इस नाते उन्हें इस मुठभेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन


कुपवाड़ा में पत्रकारों से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा करना एलजी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए आमिर अहमद के शव को अभी तक उनके परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। उनके परिवार वाले अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। 

हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ मुदासिर के शव परिजनों ने दफनाए
हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए मकान मालिक अलताफ भट और किराएदार मुदासिर गुल के शव वीरवार की रात परिजनों की मौजूदगी में दफना दिए गए। इस बीच मुठभेड़ में मारे गए रामबन निवासी आमिर मागरे का शव भी उसके परिजनों को सौंपे जाने की मांग तेज हो गई है। पीएजीडी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें