फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार प्रदेश आएंगी निर्मला सीतारमण

Sat, 20 Nov 2021 04:10 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा कर सकती हैं। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद उनकी यह पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो: निर्मला सीतारमण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद निर्मला सीतारमण का जम्मू-कश्मीर में यह पहला दौरा होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 23 नवंबर को निर्मला सीतारमण जम्मू पहुंचेंगी।

विज्ञापन


उच्च स्तरीय बैठक में अनुच्छेद 370 की समाप्ति और कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी।  सीतारमण का कश्मीर घाटी में जाना भी प्रस्तावित है। वित्त मंत्री उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करने के अलावा व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधिमंडलों से भी जम्मू हाट में मुलाकात करेंगी। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों के जन पहुंच कार्यक्रम के तहत दौरे हुए थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दौरों में शामिल नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें