फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में अंतिम संस्कार के लिए मिलेगा शव वाहन

विज्ञापन
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वक्ता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। बारादरी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए अब शोकग्रस्त परिवार को शव वाहन की सुविधा मिलेगी। नगर से पैदल बारादरी घाट तक न जा पाने की सूरत में स्थानीय लोग इसकी सुविधा ले सकेंगे।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय बैंकट हॉल में हुए एक कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की जम्मू इकाई की तरफ से स्थानीय इकाई को शव वाहन सौंपा गया। मौके पर परिषद के स्थानीय सदस्यों ने जम्मू इकाई का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी तरफ से शव वाहन दिए जाने की मांग की गई थी, जिसे पूरा किया गया। अब मृतक के परिजन इसकी सेवा ले सकते हैं।
परिषद के सदस्यों ने बताया कि नगर के 13 वार्डों में से किसी के अंतिम संस्कार के लिए जाने के लिए उक्त परिवार को पांच सौ रुपये देने होंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से इसके लिए सात सौ रुपये लिए जाएंगे। वाहन को चलाने के लिए चार चालकों के नाम तय किए गए, जोकि बिना किसी भुगतान के शव को बारादरी श्मशान घाट तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें