फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Kashmir: घाटी में दो मुठभेड़ों में पाकिस्तानी समेत चार दहशतगर्दों का सफाया, इस साल अब तक 113 आतंकी ढेर

Sun, 19 Jun 2022 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों जगहों पर चार आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। अभी की इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन
Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में रविवार को कुपवाड़ा व कुलगाम में हुई दो मुठभेड़ में पाकिस्तानी दहशतगर्द समेत चार आतंकी मार गिराए गए। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-ताइबा व जैश-ए-मोहम्मद के दो-दो दहशतगर्द हैं। इनसे हथियार बरामद किए गए हैं। इस साल अब तक 113 आतंकी मारे जा चुके हैं। 

आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने बताया कि लोलाब इलाके में एक आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर आतंकी ठिकाने की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होते देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकी मारे गए।

मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

ढेर किया गया एक आतंकी लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी दहशतगर्द है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी भी घिरा हुआ है क्योंकि उसने भी आतंकी ठिकाने पर पहुंचकर साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। 

कुलगाम: दो आतंकियों को मार गिराया गया

पुलिस के अनुसार कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके के गुज्जरपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त कुलगाम के जाकिर पाडर और श्रीनगर के हरीश शरीफ के रूप में हुई है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें