फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की देनदारी पर जवाब तलब करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर ने मनरेगा समेत ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि खराब काम करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज योजना के तहत पंचायत घरों, बीडीसी व डीडीसी कार्यालयों के निर्माण को समय पर पूरा करने की हिदायत दी। भूमि के चयन तथा स्थानांतरण की प्रक्रिया को भी पूरी गति के साथ करने को कहा।
विज्ञापन

मनरेगा की देनदारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुछ जिलों में सत्यापन का काम अभी अधूरा है। इस पर मंडलायुक्त ने सामानों का सत्यापन कर पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। मनरेगा के भुगतान में देरी पर संबंधित डीसी को स्पष्टीकरण तलब करने तथा विलंब का कारण पूछने की हिदायत दी। उन्होंने अधूरे कामों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 44526 आवास बन चुके हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम चल रहा है। आवास प्लास के लिए 248845 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 22476 को आधार से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। 14वें वित्त आयोग व बैक टू विलेज 3 के कामों को समय पर पूरा करने को कहा। साथ ही सभी कामों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग की हिदायत दी। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न जिलों के एडीसी, बीडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें