फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक 11 को, गहमागहमी रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की 11 दिसंबर को होने जा रही जनरल हाउस की बैठक में गहमागहमी रहने के आसार हैं। आठ महीने के बाद होने जा रही बैठक में विपक्ष मेयर को घेरने की तैयारी कर चुका है। विपक्ष का कहना है कि आठ माह बाद बैठक हो रही है लेकिन प्रत्येक पार्षद को एक प्रस्ताव और एक सवाल देने के लिए कहा गया है, जोकि नाकाफी है। इसके अलावा शहर में दुकानों के बाहर खींची जाने वाली पीली लाइन को लेकर भी निगम को घेरा जाएगा।
विज्ञापन

विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस पार्षद द्वारिका चौधरी ने बताया कि जब स्थायी रूप से हर माह बैठक होती थी तो उसमें दो से तीन प्रस्ताव एक पार्षद दे सकता था। लेकिन अब जबकि आठ माह बाद बैठक होने जा रही है और बस एक प्रस्ताव देने को कहा गया है। क्योंकि जनरल हाउस की बैठक में ही पार्षद अपने क्षेत्र का विकास करवा सकते हैं। ऐसे में प्रस्ताव बढ़ाए जाने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर में निगम की गलत नीतियों को लेकर जोरशोर से मामला उठाएगी। क्योंकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुछ इलाकों को ही तवज्जो देकर काम करवाए जाए रहे हैं। पहले से ही पैसा तय करके लाया जा रहा है। जबकि कई वार्ड में नालियों और गलियों की हालत काफी खराब है। इसके लिए पार्षदों की राय नहीं ली जा रही। इसके अलावा हर वार्ड में पार्किंग बनाने, पार्कों की खस्ता हालत का मामला भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पीली लाइन का मामला उठेगा
पार्षद गौरव चोपड़ा ने बताया कि दुकानदारों को निगम परेशान करना बंद करे। वह शहर में दुकानों के बाहर पीली लाइन नहीं खींचे। यदि कोई दुुकानदार ऐसा चाहता है तो ऐसा हो अन्यथा जबरन आदेश न थोपा जाए। उनकी समझ से यह बाहर है कि पहले तो शहर में अतिक्रमण हुआ कैसे जिससे कि इसे हटाने की नौबत आ रही है।
मेयर से एक बार फिर बात होगी
कोविड के चलते बैठक एक दिन की है और आठ माह के बाद हो रही है। लेकिन वह फिर से मेयर के साथ इसे लेकर बात करेंगे और चर्चा करेंगे कि क्या पार्षदों से प्रस्ताव एक से बढ़ाकर दो या तीन करने हैं। सिर्फ एक कोविड के चलते ही एक प्रसताव और एक सवाल किया गया है अन्यथा इसका कोई और कारण नहीं है।
विज्ञापन

- अतुल कुमार, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें