फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सब डिवीजन खौड़ न्यू कोट मैरा जलशक्ति विभाग के स्टेशन पर शुक्रवार को आल जे एंड के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अखनूर डिवीजन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। बैठक में उन्होंने हर विभाग के अस्थायी कर्मचारियों से कहा कि सभी एक मंच पर आने की कोशिश करें। ताकि सरकार हमारे अधिकार को देखे और हमें जल्द स्थायी करने की ओर ध्यान दे।
विज्ञापन

बैठक में यह भी कहा कि अगली मासिक बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि हम सभी को किस तरह से अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है। इस समस्या को लेकर 30 अगस्त को सोहल में भी बैठक होगी। प्रदीप शर्मा ने सरकार से भी निवेदन किया कि हम सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए और हमें सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर न करें। बैठक में सुरजीत कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप राज, जनक राज, जयपाल, रविंद्र कुमार, अर्जुन चौधरी, नितिन कुमार, राज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें