फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड स्टेशन को शुरू करने में लगातार हो रही देरी को लेकर लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी व दुकानदार पत्रकारों को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के दुकानदारों ने कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सरकार एवं बिजली विभाग से अपील की कि आरएस पुरा में बने ग्रिड स्टेशन को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ताकि लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से राहत मिल सके।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि कस्बे में ग्रिड स्टेशन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को बिजली किल्लत से राहत नहीं मिल रही है। प्रशासन की तरफ से लोगों को विश्वास दिलाया गया कि अगस्त के पहले हफ्ते में ग्रिड स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अगस्त खत्म होने को है। इसके बावजूद अभी तक ग्रिड स्टेशन शुरू नहीं किया गया है। इस कारण लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल है। उन्होंने कहा कि काफी जद्दोजहद के बाद आरएस पुरा के लोगों ने ग्रिड स्टेशन मंजूर कराया था। लोगों को उम्मीद थी कि इस साल ग्रिड स्टेशन शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन इस ग्रिड स्टेशन को शुरू करने में देरी हो रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
प्रेसवार्ता में कहा गया कि क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल है। रात में हो रही बिजली की कटौती के कारण लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। अगर जल्द से जल्द इस ग्रिड स्टेशन को शुरू नहीं किया गया तो कस्बे का बाजार बंद कर लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रेसवार्ता में नरेश गुप्ता, मनदेव सिंह, विनोद कुमार, रिकी गुप्ता, विक्की गुप्ता, रजिंदर गुप्ता सहित काफी संख्या में दुकानदार व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें