फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। 22 अगस्त को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे जीएमसी जम्मू में लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार (32) पुत्र रतनलाल निवासी ब्राह्मणा बिश्नाह 22 अगस्त को जरूरी काम से बाड़ी ब्राह्मण क्षेत्र में जा रहा था। इस बीच उसे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। वहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ इलाज के लिए भेजा गया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव को जम्मू जीएमसी लाया गया है। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में उसी दिन ले लिया था। जबकि वह जमानत पर रिहा चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें