मीरां साहिव पुलिस द्वारा हेरोइन व नगद राशि के साथ हिरास्त में लिए गए युवक
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ नकेल कसते हुए दो तस्करों को नशीला पदार्थ और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। मीरां साहिब पुलिस ने एक इनपुट पर रिंग रोड पर नाका ने मारुति ऑल्टो कार जेके 02 सीएम- 2895 को नाके पर रुकने का इशारा किया। लेकिन कार में सवार लोग भागने की कोशिश करने लगे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुल्तान मिर्जा के नेतृत्व में उन्हें काबू कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान संजीव कुमार उर्फ छोटू और जगदीप कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से एक धारदार हथियार, 30 ग्राम हेरोइन और 1,62300 रुपये बरामद हुए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मीरां साहिब थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।