आरएस पुरा। गांव कोठे चौहाला निवासी बीमारी से पीड़ित मृतक कर्णजीत का अंतिम संस्कार बुधवार को गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया, जिसमें क्षेत्र के कई लोगों सहित सगे संबंधी शामिल हुए।
मकान व जमीन का विवाद होने पर कर्णजीत के भाई रवि कुमार उर्फ विक्की ने कुछ वर्ष पूर्व माता-पिता के साथ भाई व भाभी को निकाल दिया था। मृतककी बहन पूजा मोटन का कहना है कि रवि ने माता-पिता के साथ धोखा कर मकान व जमीन के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए जाने के बाद घर से निकाल दिया था। मंगलवार को जव कर्णजीत का शव गांव पहुंचा तो उसने शव को पुश्तैनी घर में नहीं रखने दिया। पूजा ने कहा कि पिता हरबंश लाल जिन्हें पैरालाइज हो चुका है। सेना में सुबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने गांव चौहाला कौठे में नान-नानी की ओर से भूमि दिए होने पर मकान बनवाया। पूजा ने कहा कि परिवार में विवाद होने पर कर्णजीत के बीमार होने पर सही ढंग से उपचार भी नहीं करा पाए, जिसके चलते वह चल बसा।
पूजा ने कहा कि मंगलवार को कर्णजीत का शव पुश्तैनी घर में रखे जाने के लिए पंचायत व स्थानीय लोगों ने सहयोग किया, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए इंसाफ करने की मांग की। ताकि माता-पिता सहित भाभी व उसकी बेटी अपना जीवन-यापन कर सके।