फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास ताले तोड़कर दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मण। रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान में चोरी होने का मामला सामने आया है। बलवीर सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी कार्थोली ने पुलिस को बताया कि स्टेशन के पास उसकी मीट की दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर के ताले टूटे हैं। जैसे ही वह अंदर गया तो देखा कि गल्ले से 3260 रुपये गायब हैं। साथ ही अन्य छोटा मोटा कई सामान भी गायब मिला। इसके अलावा बाहर रखा तंदूर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उसने बताया कि चोरी और तंदूर तोड़ना नशेड़ियों का काम लगता है। इसलिए पुलिस इस पर कड़ा संज्ञान ले, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें