फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विशनह उप जिला अस्पताल में पुलिस परिजनों से बयान दर्ज करते हुए। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव लसवाड़ा में रहस्यमय परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी॥ युवक की पहचान बंटी कुमार (28) पुत्र तिलक राज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जिस परिस्थिति में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया है उसे किसी ने मार कर टांग दिया है। वह पेंटर का काम करता था। वीरवार को शाम से लापता था। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें