अखनूर। सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर की तरपु से आयोजित वेटरंस क्रिकेट कप का फाइनल मैच शुक्रवार को कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में खेला गया। इसमें अखनूर क्रिकेट क्लब और एवर शाइन क्रिकेट क्लब सतवारी के बीच मैच हुआ।
अखनूर क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसमें कवि ने महत्वपूर्ण 61 रन बनाए, जबकि दीपक शर्मा और विक्की ने भी क्रमश: 41 और 34 रन का योगदान दिया। एवर शाइन की ओर से बंसीलाल ने दो विकेट लिए, जबकि कुलवंत, हरदीप और पृथपाल ने एक-एक विकेट लिया। जीत का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी एवर शाइन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बनाई पाई। पृथपाल सिंह 25, हरदीप 30, नरिंदर सिंह ने 15 रन बनाए। एसीसी की ओर से विक्की को 3, रवि को 2 विकेट मिले, जबकि दादा और दीपक ने एक-एक विकेट लिया।
सुशील गुप्ता और धर्मेंद्र शर्मा निर्णायक रहे। मानव मेहता स्कोरर रहे।
इस अवसर पर डीएआर डीएसपी केडी भगत मुख्य अतिथि और पार्षद राकेश मल्होत्रा, देपेश सिंह सम्मानित अतिथि थे। डीएसपी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के नाते उन्हें दोनों टीमों के अनुभवी क्रिकेटरों का सम्मान करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए शाम सिंह लांगे और सिंह क्रिकेट क्लब की भूमिका की सराहना की।
प्रतियोगिता स्थल पर राजिंदर शर्मा, जिमी मन्नी, पुरुषोत्तम पवार, सुमित राजपूत, अनिल शर्मा, रमन शर्मा, कुलजीत सिंह, सुरेश गुप्ता, विशाल स्पोलिया, सनी ब्राल, बिन्नी केसर, शवन मेहता, देव भगेल आदि मौजूद रहे।