फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में मारे गए शिक्षक की पत्नी को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Mon, 08 Nov 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए शिक्षक दीपक चंद की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा। बीते महीने श्रीनगर में आतंकियों ने दीपक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आराधना मेहरा को नियुक्ति पत्र सौंपते उप-राज्यपाल - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में बीते महीने टारगेट किलिंग का शिकार हुए शिक्षक दीपक चंद की पत्नी आराधना मेहरा को सोमवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह जानकारी उप-राज्यपाल कार्यालय की ओर से दी गई।

विज्ञापन


शिक्षक दीपक चंद का परिवार जम्मू शहर के रिहाड़ी में रहता है। आतंकी हमले से पहले दीपक ने अपनी मां से बात करते हुए कहा था कि जिस तरह से कश्मीरी पंडितों को मारा जा रहा है, वह उससे दुखी हैं। दीपक की हत्या को लोगों ने सोची समझी साजिश करार दिया था। क्योंकि दीपक का परिवार मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग    
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 के दशक में जब कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था, तो दीपक का परिवार विस्थापित होकर जम्मू आ गया। 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम पैकेज के तहत कश्मीरी विस्थापितों के लिए शिक्षकों के पद की भर्ती की। इसी में दीपक की नियुक्ति भी हुई और उसकी पोस्टिंग कश्मीर हो गई। उसकी पत्नी और तीन साल की बच्ची भी उसके साथ रहती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें