फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पीरपंजाल, जंस्कार की 50 पर्वतीय झीलें घूमकर नम्रता बनीं अल्पाइन गर्ल

Mon, 08 Nov 2021 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर 

सार

 बेंगलुरु की 33 वर्षीय ट्रेकर ने चार माह में दस हजार फुट से ऊपर झीलों की ट्रेकिंग की। एक सीजन में यह सफलता हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।
विज्ञापन
alpine girl - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु की 33 साल की नम्रता नंदीश ने चार माह के भीतर कश्मीर में समुद्र तल से दस हजारी फुट की ऊंचाई पर स्थित 50 झीलों की साहसिक यात्रा कर अल्पाइन गर्ल की उपाधि हासिल कर ली है। संभवत: वह पहली महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है ।

विज्ञापन


गठिया से पीड़ित नम्रता ने अपना सफर पीर पंजाल और दक्षिण कश्मीर के जंस्कार पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित तुलियन झील से शुरू किया था और वह पहलगाम और अनंतनाग-किश्तवाड़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाके में स्थित शिलसर झील के साथ पूरा हुआ। नंदीश बताती हैं कि कुछ भी पूर्व निर्धारित नहीं था। पति अभिषेक जमी हुई डल झील देखना चाहते थे। पिछली सर्दियों में हम 26 जनवरी को यहां पहुंचे और एक होटल में ठहर गए। मैंने होमवर्क कर लिया था और अपने जन्मदिन के उपहार के रूप में ट्रेकिंग सीजन के दौरान 33 झीलों की यात्रा करना चाहती थी।

एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी में मानव संसाधन प्रबंध के रूप में काम करने वाली नंदीश कोविड 19 के कारण वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। यह सुविधा उनके काम आई। उन्होंने ट्रेकिंग सीजन मध्य जून में अपना अभियान शुरू किया। सप्ताहांत पर बैग पैक किया और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक ट्रेकिंग समूह में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन


अभियान ट्यूलियन झील से शुरू हुआ। नंदीश के साथ स्थानीय गाइड के रूप में 39 झीलों का सफर करने वाले सैयद ताहिर ने बताया कि वह बहुत ही साहसी और निसंदेह प्रथम महिला होंगी जिन्होंने एक सीजन में ऊंचाई पर स्थित कश्मीर घाटी की 50 झीलों की यात्रा एक सीजन में पूरी की। मुझे याद नहीं किसी ने ऐसा किया होगा। अपने गृहनगर  लौटने की तैयारी में जुटी नंदीश थोड़ा उदास हैं लेकिन खुश है कि उन्हें ट्रेकर्स के बीच अल्पाइन गर्ल के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें