मेजर जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने रविवार को वज्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले मेजर जनरल वीएमबी कृष्णन इस पद पर तैनात थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेजर जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने रविवार को वज्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले मेजर जनरल वीएमबी कृष्णन इस पद पर तैनात थे। पेंढारकर ने 09 जून 1990 को आईएमए देहरादून से 6वीं बटालियन असम रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था।
विज्ञापन
उन्होंने सामरिक अध्ययन में एमएससी और दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। उनके पास उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद और आतंकवादी विरोधी अभियानों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें 2002 में जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड कमेंडेशन कार्ड, 2007 में सीओएएस कमेंडेशन कार्ड और 2018 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। वज्र डिवीजन की कमान संभालने से पहले वह रक्षा मंत्रालय के आईएचक्यू में तैनात थे।