फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: मियां अल्ताफ ने भरा नामांकन, उमर बोले- आजाद उधमपुर से नहीं लड़े तो अनंतनाग से क्या लड़ेंगे चुनाव

Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बंदूक संस्कृति से होने वाले नुकसान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हिंसा का सबसे ज्यादा शिकार हुई है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गुलाम नबी आजाद अपनी उधमपुर-डोडा सीट से चुनाव नहीं लड़े तो वह अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनाव क्या लड़ेंगे। उमर ने कहा कि उनके चुनाव न लड़ने के फैसले से उन्हें किसी तरह की हैरानी नहीं हुई, क्योंकि वे जानते थे कि ऐसा होना ही है। गुरुवार को नेकां प्रत्याशी मियां अल्ताफ के पर्चा भराने के लिए अनंतनाग पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा , 'हम जानते थे कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपनी उधमपुर-डोडा सीट से चुनाव नहीं लड़ा, तो वह अनंतनाग से क्यों चुनाव लड़ेंगे। अब उनकी पार्टी ने एक नया उम्मीदवार खड़ा किया है। लोगों के बीच उनका कितना समर्थन है, यह आपको निकट भविष्य में पता चल जाएगा।'

घाटी में तीन सीटों पर भाजपा द्वारा कोई उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, "अभी भी 24 घंटे बाकी हैं। कौन जानता है कि वे ऐसा ही कर दें।'

विज्ञापन

मियां अल्ताफ - फोटो : अर्शिद मीर
नेकां हिंसा की सबसे ज्यादा हुई शिकार

अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बंदूक संस्कृति से होने वाले नुकसान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस हिंसा का सबसे ज्यादा शिकार हुई है। उन्होंने कहा, 'वे अच्छी तरह से जानते हैं कि बंदूक संस्कृति कहां से आई। नेशनल कॉन्फ्रेंस से ज्यादा कोई पार्टी इस बंदूक संस्कृति का शिकार नहीं हुई है। हमने 4,000 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों को खो दिया है।'

मिंया अल्ताफ के साथ गुरुवार को इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर भी पहुंचे। मीर ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रत्स है। उन्हें यकीन है कि इस बार जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मत करेगी। मीर ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर को इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार तीसरे, चौथे या पांचवें दलों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोग राजनीतिक रूप से काफी परिपक्व हैं।' उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन

महबूबा के चुनाव लड़ने पर क्या बोले मीर

उन्होंने यह भी कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का चुनाव लड़ना इंडिया गठबंधन के लिए कोई झटका नहीं है। इस सीट के लिए नेकां और पीडीपी को ही मिलकर करना था। क्योंकि यह शुरू से ही समझा गया था कि इंडिया गठबंधन के घटक दल उन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, यहां उन्होंने 2019 के चुनावों में जीता हासिल की थी। घाटी की सीटें पिछली बार नेकां ने जीती थीं। ऐसे में यह फैसला पीडीपी और नेकां के बीच ही होना था। अगर यह सीट कांग्रेस के पास होती, तो हम पीडीपी को समायोजित करने के लिए इसका त्याग करने को तैयार होते। अब मियां अल्ताफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

मीर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर चुनाव में किसी न किसी धार्मिक मुद्दे का इस्तेमाल करने की कोशिश की है ताकि उसे अपने शासन के लिए जवाब न देना पड़े। यह पहला चुनाव है जिसमें भाजपा देश के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों से भटकाने की रणनीति में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें