डुग्गर प्रदेश के सर्वकालिक पसंदीदा कवि रहे पंडित दीनू भाई पंत की जयंती मंगलवार को मनाई गई। डोगरी संस्था की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें उनके कार्यों पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी करवाई गई। सहायक प्रो. डोगरी और साहित्य अकादमी के युवा पुरस्कार से पुरस्कृत गंगा शर्मा ने पंडित दीनू भाई पंत के व्यक्तित्व पर पेपर पढ़ा और उनके बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
अंग्रेजी, हिंदी और डोगरी लेखक और कला समीक्षक राजेश्वर सिंह राजू ने डोगरी लेखक के काव्य संसार पर पेपर प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध नाटककार और लघु कथाकार जगदीप दुबे ने एक नाटककार के रूप में पंडित दीनू भाई पंत के नाटकों प्रासंगिकता और महत्व का विस्तृत विवरण दिया। डोगरी संस्था जम्मू के प्रधान प्रो. ललित मगोत्रा ने महान कवि और नाटककार के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बताया। प्रख्यात रंगमंच कार्यकर्ता राजकुमार बहुरूपिया ने ना केवल इस वर्चुअल कार्यक्रम का रचनात्मक तरीके से संचालन किया बल्कि पंडित दीनू भाई पंत द्वारा लिखित कुछ कविताओं का पाठ भी किया।